यहां महिला की सर्पदंश से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। खेत में काम करने गई महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। अचेतावस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन ‌चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के आह्वान पर नवीन ठाकुर की अनूठी मुहिम: 4000 किमी साइकिल चलाकर पेश की मिसाल, जे.पी. नड्डा ने किया उत्साहवर्धन

जानकारी के अनुसार गरुड़ विकासखंड के मैगड़ीस्टेट गांव निवासी मंजू देवी (35 वर्ष), पत्नी मंगल सिंह जानवरों के लिए घास काटने खेतों में गई थी। बताया जाता है कि इस बीच खेत में घास काटते वक्त सांप ने महिला को काट लिया। जिससे वह अचेत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर आने वाले ध्यान दें! VIP कार्यक्रमों को लेकर पुलिस ने कसी कमर, सुरक्षा और रूट को लेकर जारी हुए कड़े आदेश

आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बैजनाथ ले गए। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों पर कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT