बड़ी खबर: कर्णप्रयाग झड़प मामले में चार निहंग सिखों को मिली जमानत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर आ रही है। गोपेश्वर जिला एवं सत्र न्यायालय ने कर्णप्रयाग में १६ जून को हुई झड़प के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद चार निहंग सिखों की जमानत मंजूर कर ली है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह ने उनकी जमानत याचिकाओं को स्वीकार करते हुए उन्हें रिहा करने का आदेश दिया।
​बता दें कि १६ जून को कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय निवासियों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों पर हमला करने के आरोप में निहंगों के खिलाफ हत्या के प्रयास (अटेंप्ट टू मर्डर) सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था।

Ad_RCHMCT