युवक ने किशोरी से किया दुराचार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खटीमा। किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।

किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर जादोपुर निवासी नितिन राणा व उसकी मां पर 12 मार्च को उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया था। साथ ही किशोरी से दुष्कर्म का भी आरोप लगाया था। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश के बीच इस हाइवे में हुआ भूस्खलन, भ्रामक समाचारों पर न दें ध्यान

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।