दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, बैंक के हेड कैशियर की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण लोग असमय अपनी जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा जिले से सामने आया है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में बैंक कर्मी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह तल्ला सल्ट क्षेत्र के मरचूला के पास कूपी बैंड पर स्टेट हाईवे में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के हेड कैशियर की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सदन में उठा मिलावट का मुद्दा, हाट बाजार के खाने की होगी सख्त जांच

बताया जा रहा है कि कार संख्या यूके 19बी 0880 अचानक असंतुलित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। घटना के समय वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत मरचूला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  सीलिंग भूमि के अवैध विक्रय में प्रशासन की चूक, हाईकोर्ट के दोषियों की पहचान के निर्देश

मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुभाष सिंह बिष्ट पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी कचनालगाजी, बिजलीघर काशीपुर (जनपद उधम सिंह नगर) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के सुनवर्मा गांव, तल्ला पटवारी क्षेत्र, तहसील गुजडू धुमाकोट के रहने वाले थे।

पुलिस के अनुसार सुभाष सिंह बिष्ट पंजाब नेशनल बैंक की थलीसैंण शाखा में हेड कैशियर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार शाम बैंक का काम निपटाने के बाद अवकाश के चलते वह अपने घर काशीपुर जा रहे थे। इसी दौरान कूपी बैंड के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून पर छिड़ी बहस

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT