देहरादून-(कोरोना अपडेट) राज्य मे राहत भरी खबर 24 घंटों मे 4 जिलों मे कोई नया मामला नहीं आज 112 संक्रमित हुए डिस्चार्ज देखिये अपने जनपद का हाल।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज राज्य में नए मामलों से अधिक ठीक होने वालों की संख्या है। आज राज्य में हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 42 नए मामले सामने आए जबकि आज 112 संक्रमित कोरोना को हराकर घर गए हैं जबकि आज एक संक्रमित की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है आज भी 1094 संक्रमित विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। राहत भरी खबर यह है कि आज 4 जिलों में कोई भी संक्रमित नहीं मिला है एक सुखद खबर यह भी है की ताज हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य के किसी भी जिले में कोरोना के नए मामले 2 अंको में नहीं आए हैं देखिए राज्य सरकार द्वारा हेल्थ बुलेटिन में अपने जनपद का हाल।

यह भी पढ़ें 👉  बढ़ता पारा या बारिश की तैयारी? जानिए ताज़ा रिपोर्ट
Ad_RCHMCT