बड़ी खबर-उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने केजरीवाल के फ्री बिजली पर टिप्पणी करते हुए क्या कहा देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी ने केजरीवाल के उत्तराखंड दौरे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि केजरीवाल जी को पहले दिल्ली की जनता से किए गए वादों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

सांसद बलूनी ने कहा कि केजरीवाल जी ने दिल्ली में फ्री बिजली का वायदा किया था मगर हर बिल के साथ सरचार्ज, एनर्जी चार्ज, फिक्स चार्ज के नाम पर हर उपभोक्ता से पैसा वसूला जा रहा है। फ्री पानी की घोषणा करने वाले वाले केजरीवाल टैंकरों से पानी पिला रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक की सच्चाई कोरोना काल में जगजाहिर हो चुकी है। आपने दिल्ली में कोई नया अस्पताल नहीं खोला। स्कूलों को लेकर किया गया प्रचार हवाई साबित हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

केजरीवाल जी उत्तराखंड की जनता जागरूक जनता है। केवल फ्री फ्री के फार्मूले से आप सत्ता के सपने मत देखिए। देवभूमि की जनता आपके दिल्ली के कार्यकाल को नजदीक से देख रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

सांसद बलूनी ने कहा कि सीसीटीवी महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर 1 इंच भी आगे ना बढ़ना आपके चुनावी हथकंडों को उजागर कर चुका है। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है।

श्री बलूनी ने कहा कि हमें लगा था केजरीवाल जी दिल्ली के झूठ का देवभूमि में प्रायश्चित करेंगे मगर आपने एक कदम और आगे बढ़ कर वोट के लिए चुनावी दाना डालने का एक परिपक्व जनमानस वाले प्रदेश में असफल प्रयास किया है। उत्तराखंड की जनता राष्ट्रीय मुख्यधारा के हिसाब से सोचती रही है और उन मानकों पर आप सदैव राष्ट्र विरोधियों के साथ खड़े नजर आए हो।

Ad_RCHMCT