देहरादून – राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार से आज की बड़ी खबर आ रही है की कोरोना के बढ़ते मामले की रोकथाम के लिए 23,24 और 25 अप्रैल यानी शुक्रवार,शनिवार और रविवार को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय बंद किए जाएंगे।सचिव पंकज कुमार पांडे द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इन 3 दिनों में सभी सरकारी कार्यालयों को मानक के अनुसार सैनिटाइज किया जाएगा।





