देहरादून-मुख्यमंत्री ने की उर्जा विभाग की समीक्षा।।

ख़बर शेयर करें -

उर्जा निगमों में हो टेक्निकल परफामेंस आडिट की व्यवस्था।
संचालित उर्जा परियोजनाओं का मोनटरिंग के साथ बनायी जाय एसओपी।
पुरानी विद्युत परियोजनाओं की मरम्मत पर हुए व्यय तथा क्षमता विकास का तैयार किया जाय विवरण।
शहरो के विस्तारीकरण के साथ पावर स्टेशनों की स्थापना का भी तैयार किया जाय मास्टर प्लान।

यहाँ भी पढे़-देहरादून-(ब्रेकिंग न्यूज़) इतनी तारीख तक बड़ा कोरोना कर्फ्यू,पढिये क्या हैं नियम,SOP हुई जारी।।


राज्य के समग्र एनर्जी प्लान के साथ लाइन लॉस को कम करने की तैयार की जाय प्रभावी कार्ययोजना।
लाइन लॉस को कम करने के लिये अधिकारियों की तय की जाय जिम्मेदारी, दोषियों के विरूद्ध की जाय कार्यवाही।
विद्युत बिलों में गडबडी की शिकायतों को दूर करने के लिये प्रदेश में 15 सितम्बर से 30 सितम्बर तक केम्प लगाये जाने के दिये निर्देश।

यहाँ भी पढे़-हल्द्वानी-भगत ने किया 2 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास।।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में उर्जा एवं वैकल्पिक उर्जा विभाग की समीक्षा की। उन्होंने उर्जा निगमों में कार्यों की गुणवत्ता एवं सुधारों के प्रति ध्यान देने के साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाये जाने के लिये सामुहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यों की धीमी प्रगति के लिये अधिकारियों की जिम्मेदारी भी निर्धारित कर ‘‘की परफारमेंस इंडिकेशन (K.P.I.)‘‘ से इसे जोड़ा जाय।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, अब पढ़िये विस्तार से

यहाँ भी पढे़-रामनगर-उत्तराखंड पुलिस उप महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा करन सिह नगन्याल द्वारा फायर स्टेशन रामनगर का किया आकस्मिक निरीक्षण।।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिये कि उर्जा निगमों के कार्यकलापों में तेजी लाये जाने तथा गुणात्मक सुधार के लिये टेक्निकल परफारमेंस आदि में व्यवस्था बनायी जाय। उन्होंने उर्जा निगमों के स्तर पर संचालित परियोजनाओं एवं योजनाओं में टेक्निकल परफारमेंस आडिट की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने, संचालित विद्युत परियोजनाओं का पर्यवेक्षण के साथ एसओपी तैयार किये जाने, पुरानी विद्युत परियोजनाओं का अनुरक्षण एवं मरम्मत पर हुए व्यय तथा इससे उपलब्ध विद्युत क्षमता विकास का विवरण तैयार किये जाने के भी निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग का बड़ा अपडेट: इतने दिन जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

यहाँ भी पढे़-रामनगर-अपनी मॉंगो को लेकर निकाय कर्मचारी रहे सामूहिक अवकाश पर।।


मुख्यमंत्री ने शहरों के विस्तारीकरण के साथ पावर स्टेशनों की स्थापना के लिये भूमि की उपलब्धता आदि का मास्टर प्लान भी तैयार किये जाने, तथा प्रदेश के सामग्र इनर्जी प्लान के साथ लाइन लॉस को कम करने के लिये कारगर प्रयासों की भी जरूरत बतायी। उन्होंने इसके लिये अधिकारियों की जिम्मेदारी भी निर्धारित करने को कहा।

यहाँ भी पढे़-ब्रेकिंग न्यूज-इस तरह होगा सैन्यधाम का निर्माण,मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये ये निर्देश।।


मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विद्युत बिलों में गडबडी की शिकायतों को दूर करने के लिये 15 सितम्बर से 30 सितम्बर तक शिविर लगाकर बिजली बिलों के सम्बन्ध में जनता की शिकायतों का निराकरण करने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने विद्युत योजनाओं से सम्बंधित कार्यों की टेण्डर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाये जाने पर भी ध्यान देने को कहा ताकि अधिक से अधिक प्रतिभागी इसमें भागीदारी कर सके। मुख्यमंत्री ने विद्युत स्टेशनों की स्थापना विद्युत लाइनों आदि से सम्बन्धित वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाये जाने के भी निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये कि प्रदेश में उद्योगों को बिजली कटौती का सामना न करना पडे इसकी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। मुख्यमंत्री ने अण्डर ग्राउण्ड केबलिंग एवं स्मार्ट मीटर योजना के क्रियान्वयन में भी तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।
सचिव उर्जा सौजन्या ने व्यापक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उर्जा के तीनों निगमों तथा उरेडा की कार्य प्रगति, संचालित परियोजनाओं एवं योजनाओं की स्थिति विद्युत उत्पादन खपत भावी योजनाओं तथा आय व्ययक से सम्बन्धित जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.सन्धु, अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्धन, अपर सचिव इकबाल अहमद, प्रबन्ध निदेशक दीपक रावत के साथ ही उर्जा निगमों एवं उरेडा, विद्युत सुरक्षा से सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT