रामनगर-उत्तराखंड पुलिस उप महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा करन सिह नगन्याल द्वारा फायर स्टेशन रामनगर का किया आकस्मिक निरीक्षण।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी
रामनगर – सोमवार को उत्तराखंड पुलिस उप महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखण्ड देहरादून करन सिह नगन्याल द्वारा फायर स्टेशन रामनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल संजीव कुमार एवं प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रामनगर किशोर उपाध्याय के साथ फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। दौराने कार्यालय, स्टोर, कंट्रोल रूम / वाचरूम, मैस, बैरिक के निरीक्षण करने के साथ-साथ अग्निशमन के वाहनों एवं उपकरणों की कार्य शैली एवं संचालन के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  ​"रामनगर यातायात सुधार: वैकल्पिक मार्गों को खोलने और पार्किंग व्यवस्था की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से की मुलाकात।"

पुलिस उपमहानिरीक्षक के. एस. नगन्याल ने सभी अधि०/कर्म० की समीक्षा गोष्ठी ली। जिसमें फायर स्टेशन रामनगर के कर्मचारीयों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं बताई गई। जिसमें DIG द्वारा समस्या हल करने का आश्वासन दिया गया। सम्मेलन मे LFM शुशील कुमार,रामदास,मदन सिंह राना, देयादर ध्यानी, हरिश रावत, सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार, दीपक बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT