देहरादून – प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज आम जनता के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से रूबरू होंगे तथा राज्य के वर्तमान हालातों की वस्तु स्थिति को समझने का प्रयास करेंगे। इस लाइव संवाद के लिए खुद मुख्यमंत्री तीरथ ने ये जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से कही है।मुख्यमंत्री ने लिखा है कि वो प्रदेश की जनता से वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा करने वाले है और अपने विचार रखेंगे , माना जा रहा है की मुख्यमंत्री प्रदेश में कोरोना के बढ़ते हालातो से चिंतित है और वो इस मुद्दे पर जनता से बात कर जनता से अपील भी करेंगे। वर्तमान में सरकार क्या कार्य कर रही है इसके बारे में भी बताएंगे।वही हो सकता है सीएम इस लाइव के जरिये कुछ बड़ी घोषणा भी कर सकते है ताकि कोरोना से बचा जा सके ये कार्यक्रम दिन में 12 बजे होगा।


