देहरादून – उत्तराखंड राज्य में कोरोनावायरस से अपने पैर फैलाता हुआ सारे जनपदों में पहुंच गया है।आज राज्य में कुल 3998 संक्रमित मरीज मिले हैं जिससे राज्य में यह आंकड़ा बढ़कर के 138010 हो गया है।इस तरह आज 19 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है। जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 1744 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। साथ ही अभी भी विभिन्न अस्पतालों में 26980 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी सायं 5:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 112 बागेश्वर में 34 चमोली में 29 चंपावत में 72 तथा आज भी सबसे अधिक 1564 देहरादून में मिले हैं जबकि हरिद्वार में 666 नैनीताल में 434 पौड़ी गढ़वाल में 229 पिथौरागढ़ में 38 रुद्रप्रयाग में 74 टेहरी गढ़वाल में 139 उधम सिंह नगर में 523 तथा उत्तरकाशी में 84 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है इस तरह आज 3998 लोग इस वायरस के शिकार हुए हैं। देखिये आज का हैल्थ बुलेटिन।






