रामनगर-ग्राम देवीपुर बासीटीला में सिंचाई नलकूप लागत रु०-99.27 लाख रूपयों से बनने वाले नलकूप का विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया शुभारम्भ।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – विधायक दीवान सिंह बिष्ट व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम देवीपुर बासीटीला में सिंचाई नलकूप लागत रु०-99.27 लाख का पूजा अर्चना कर विधिवत शुभारम्भ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वीरेन्द्र सिंह रावत-अध्यक्ष ग्रामीण मंडल भाजापा द्वारा सरकार द्वारा विधानसभा रामनगर के अंतर्गत कराये जा रहे विकास कार्यो पर प्रकाश डालते हुए विधायक बिष्ट की विकासशील सोच के लिये हार्दिक बधाई व शुभकामना दी। साथ ही नलकूप के लिये निशुल्क भूमि प्रदान करने वाले दान सिंह का भी धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मान सिंह अधिकारी (अध्यक्ष मंडी समिति), किशोरी लाल, नरेन्द्र चौहान(जिला पंचायत सदस्य) , देवेंद्र परिहार(ग्राम प्रधान) ,श्रीमती किरण रावत(सदस्य क्षेत्र पंचायत) , बलदेव रावत (महामंत्री ग्रामीण मंडल), महेश भारद्वाज(कनिष्ठ प्रमुख), भगीरथ लाल चौधरी-पूर्व पालिकाध्यक्ष रामनगर श्री विजयपाल रावत(अध्यक्ष करनपुर, जगमोहन सिंह बिष्ट आनंद रावत, संजय कुशवाहा (अधीक्षण अभियंता), सुरेंद्र भण्डारी(अधिशाषी अभियंता), गौरव कुमार(अवर अभियंता), टोनी सिंह(सहायक अभियंता नलकूप खण्ड रामनगर) ग्रामवासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।