उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: एक की जान गई, दो घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसमें लापरवाही और तेज रफ्तार मुख्य कारण बने हैं। शुक्रवार देर रात राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र के शिखरफाल के पास एक थार वाहन गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही थाना राजपुर और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। 

टीम ने वाहन में सवार 24 वर्षीय भार्गव शर्मा (पंडितवाड़ी, देहरादून) और 24 वर्षीय दिशा रावल (प्रेम नगर, देहरादून) को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को हल्की चोटें आईं और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

हालांकि, एक अन्य युवक, पिथौरागढ़ निवासी मोहित, वाहन और चट्टान के बीच फंस गया। वाहन खाई में अस्थिर स्थिति में लटका था। जिला प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्रेन मंगाई और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान जारी रखा। लेकिन मोहित को वाहन के नीचे से निकालने के प्रयास के दौरान ही उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक का शव निकालने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

थाना राजपुर प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान युवक और युवती सुरक्षित बचाए गए, लेकिन मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस हादसे की विस्तृत जांच में जुट गई है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के महत्व और तेज रफ्तार व लापरवाही के खतरों को उजागर कर दिया है।

Ad_RCHMCT