रामनगर-(ब्रेकिंग न्यूज) चोरी के सामान साथ मय मोटरसाइकिल 3 अभियुक्त पुलिस ने किये गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी            
रामनगर – प्रभारी निरीक्षक रामनगर के दिशा-निर्देशन मे चौकी पीरुमदारा रामनगर में नियुक्त उ0नि0 दिलीप कुमार के द्वारा पीरुमदारा क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को देर रात्रि सघन चेकिंग पुलिस रात्रि गश्त के दौरान एक संदिग्ध मो0सा0 स्प्लेंडर नंबर UK 18 J 2227 को वाहन चालक द्वारा तेज रफ्तार में पकडा गया। जब चालक वाहन मो0सा0 से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाया। तो संदिग्ध प्रतीत होने पर तीनों पकड़े व्यक्तियों से मौजूदा सामान के बारे में भी सख्ती के साथ पूछताछ की गई तो पकड़े गए तीनों व्यक्तियो द्वारा बताया गया कि वह बंद घरों की निगरानी करके शनिवार की रात्रि में मोहल्ला बैलजुड़ी पीरुमदारा रामनगर से देवेंद्र कटारिया के बंद घर मैं घुसकर 2 कंबल 2 तकिया कवर एक लेडीज घड़ी व ₹2000 नगद चोरी किए गए है। जिस संबंध में थाना रामनगर मे FIR NO- 449/21 धारा 380/457 IPC पंजीकृत है। अभियोग में धारा 411 आई.पी.सी. की बढ़ोतरी कर 03 अभियुक्तो निवासी थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अभियुक्तगणो के कब्जे से चोरी का सामान व 1500 रुपए मय चोरी में संलिप्त वाहन मोटरसाइकिल बरामद किया गया ।
पुलिस टीम में शामिल रहे।
1-  उ0 नि0 दिलीप कुमार
  2- कांस्टेबल चारु पंत
3-कांस्टेबल नीरज पाल
4-कांस्टेबल दलजीत सिंह

Ad_RCHMCT