युवती से दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊँ मंडल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक युवती के साथ दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन करने का आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, युवती ने कोतवाली खटीमा में तहरीर दी और आरोप लगाया कि सितारगंज निवासी आरोपी ने उसके साथ शारीरिक शोषण किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। साथ ही, आरोपी ने अपनी पत्नी के आधार कार्ड पर युवती की फोटो लगाई और विरोध करने पर उसकी बड़ी बहन के साथ मारपीट भी की।

यह भी पढ़ें 👉  जयकारों से गूंजा ऊखीमठ: भगवान मद्महेश्वर की डोली धाम के लिए रवाना, दर्शन को उमड़ा जनसैलाब!

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 64, 77, 78, 351(2), 329(4), 115(2) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी खटीमा के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में ईमानदारी और पारदर्शिता से कार्य करने की अपील की।

उप निरीक्षक प्रियंका टम्टा थाना नानकमत्ता को विवेचना सौंपी गई। लगातार दबिश के बाद 16 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम कंजाबाग मार्ग पर आम की बगिया के पास पहुंची, जहां आरोपी संदिग्ध स्थिति में मिला और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026: राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ऋषिकेश से पहले जत्थे का भव्य प्रस्थान

कोतवाल खटीमा विजेंद्र शाह के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में जिला उपकारागार हल्द्वानी भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Ad_RCHMCT