रामनगर मे बाबा साहब डॉक्टर बी आर अंबेडकर सामुदायिक भवन बनाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – बाबा साहब डॉ0 बी0आर0 अंबेडकर वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट गणेश कुमार गगन व अन्य सदस्यों ने उपजिलाधिकारी रामनगर श्री विजय नाथ शुक्ल को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि संपूर्ण विधान सभा क्षेत्र रामनगर में किसी भी स्थान पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर बी आर अंबेडकर सामुदायिक भवन नहीं है जिसमें कि बाबा साहब की पुस्तकों की लाइब्रेरी तथा सामाजिक व सामुदायिक कार्य हो सके। क्षेत्र के अनुसूचित जाति के लोगों की लंबे समय से मांग व आवश्यकता रही है कि अन्य स्थानों की तरह ही रामनगर विधानसभा क्षेत्र में डॉक्टर अंबेडकर सामुदायिक भवन का निर्माण होना अनिवार्य है कई बार प्रयासों के उपरांत भी आज दिनांक तक उपरोक्त सामुदायिक भवन हेतु भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है जिससे समाज में एक नकारात्मक सोच घर कर रही है ज्ञापन देने वालों में फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट गणेश कुमार गगन महासचिव आशीष कुमार सदस्य हरीश शास्त्री, मुकेश खेरिया, मनीष कुमार गणेश आर्य, कमलेश कुमार व कई सदस्य उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT