हल्द्वानी-पुलिस को मिली कामयाबी 02 किलो 15 ग्राम अवैध चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी
जनपद नैनीताल पुुलिस द्वारा नशे के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत आज आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को बनाये रखने हेतु चैकिग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में कश्मीर सिंह वरिष्ठ उ0नि0 कोतवाली हल्द्वानी, जितेन्द्र सोराड़ी चौकी प्रभारी राजपुरा, कांस्टेबल विजय भारद्वाज, कांस्टेबल त्रिलोक सिह के द्वारा निवासी हरीनगर अकसोडा मुक्तेश्वर के कब्जे से 02 किलो 15 ग्राम अवैध चरस बरामद कर राजपुरा पड़ाव से गिरफ्तार किया गया।उपरोक्त व्यक्ति उक्त चरस को बहेड़ी बेचने ले जा रहा था।जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा अपराध संख्याः- 596/2020 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी टीम कश्मीर सिंह वरिष्ठ उ0नि0 कोतवाली हल्द्वानी, जितेन्द्र सोराड़ी चौकी प्रभारी राजपुरा,
कांस्टेबल विजय भारद्वाज,कांस्टेबल त्रिलोक सिह मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  SSP NAINITAL के सख्त निर्देश पर 06 हज़ार से अधिक लापरवाह चालकों पर कार्यवाही,326 वाहन सीज,550 DL निरस्तीकरण