हल्द्वानी-(ब्रेकिंग न्यूज) SSP पहुंची मृतक पवन कन्याल के घर,बोलीं अनुभवी एव दक्ष टीम के द्वारा तत्परता के साथ निष्पक्ष विवेचना की जायेगी।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – सोमवार को मृतक पवन कन्याल के परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा अपराध संख्या-518/21 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है। अभियोग पंजीकरण के पश्चात SSP नैनीताल द्वारा शोक सतंप्त परिवार को उनके आवास पर जाकर सान्तवना देते हुये विश्वास दिलाया की प्रकरण में गहनता से अनुभवी एव दक्ष टीम के द्वारा तत्परता के साथ निष्पक्ष विवेचना की जायेगी। विवेचना में सभी सम्भावित पहलुओं पर गहनता से जांच की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर डांस बना बवाल, दो भाइयों ने पुलिस पर किया हमला

SSP ने कहा कि अभियोग की सफल अनावरण हेतु 05 टीमों क्रमशः 1. विवेचना टीम, 02- सर्विलास टीम, 03- सर्च टीम, 04-पूछताछ एवं सीसीटीवी संकलन टीम, 05-अभिलेखीकरण टीम का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चार साल में बदला उत्तराखंड: निवेश, पर्यटन और प्रगति की नई कहानी

इन टीमों के प्रभावी पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी अनुभवी क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी को दी गयी है।

परिजनों सेे यह अनुरोध किया गया कि यदि उन्हें इस घटना से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की कोई भी सूचना जानकारी प्राप्त होती है तो वह विवेचक प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार सैनी अथवा डॉ0 जगदीश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी को निःसकोच उपलब्ध करा सकते है।

Ad_RCHMCT