हल्द्वानी में सनसनी: नवीन गल्ला मंडी में युवक-युवती की बेरहमी से हत्या!

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर की नवीन गल्ला मंडी में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज डबल मर्डर की घटना सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने करीब 22 साल की युवती और 30 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। शुरुआती जांच में संकेत मिल रहे हैं कि यह हत्या किसी पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद का नतीजा हो सकती है।

घटना स्थल पर पुलिस को दोनों मृतकों के पास एक बड़ा और भारी पत्थर मिला, जिससे उनके सिर को कुचला गया था। पत्थर पर खून के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। शवों की हालत इतनी भयावह थी कि चेहरे देखकर पहचान करना लगभग असंभव था।

यह भी पढ़ें 👉  महाशिवरात्रि: छोटा कैलाश में भक्तों की भारी भीड़ के लिए सख्त ट्रैफिक और पार्किंग इंतजाम

मृतक युवक की पहचान अल्मोड़ा निवासी शुभम कुमार टम्टा के रूप में हुई, जो 30 साल के थे। पुलिस को यह जानकारी उनके आधार कार्ड और उसमें दर्ज मोबाइल नंबर से मिली। मृत युवती की पहचान ओखलकांडा ब्लॉक के मल्ली पोखरी निवासी कु. लक्ष्मी, पुत्री हेम चंद्र पोखरिया के रूप में हुई। लक्ष्मी एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी में बीएससी सेकेंड ईयर की छात्रा थीं।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद पिता की मिली एजेंसी से शुरू हुआ विवाद, तिब्बती मार्केट में खत्म हुई जिंदगी

गुरुवार सुबह दोनों शव मंडी परिसर में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। खुद एसपी सिटी मनोज कत्याल भी मौके पर पहुंचे और मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के निर्देश दिए।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट है कि पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है। मृतकों के जेब से कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनसे युवक की शिनाख्त हुई है। युवती की पहचान के प्रयास जारी हैं। मामले का खुलासा करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को तैनात कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल हत्यारों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। 

Ad_RCHMCT