उत्तराखंड की राजनीति गरमाई: BJP से टूटकर कांग्रेस में जुड़ रहे नेता

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। नई दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

इस मौके पर राज्य के छह प्रमुख चेहरों ने पार्टी जॉइन की। इनमें पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल, घनसाली से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, रुड़की के पूर्व महापौर गौरव गोयल, मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और लाखन सिंह नेगी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अक्षय तृतीया पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ।

कांग्रेस ने इसे अपने लिए सकारात्मक संकेत बताया है। पार्टी का कहना है कि भाजपा नेताओं का इस तरह शामिल होना यह दर्शाता है कि राज्य में सियासी माहौल बदल रहा है और 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप जारी, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना, तापमान सामान्य से अधिक।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि पार्टी के पास ऐसे नेताओं की एक लंबी सूची है जो कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है और आगे भी ज्वाइनिंग का सिलसिला जारी रहेगा।

वहीं, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने दावा किया कि भाजपा की नीतियों से जनता और उसके नेताओं का मोहभंग हो रहा है, जिसके चलते वे कांग्रेस की विचारधारा पर भरोसा जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए नेताओं के शामिल होने से संगठन और मजबूत होगा और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। कांग्रेस ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संकेत दिया कि आने वाले समय में और भी बड़े चेहरे पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Ad_RCHMCT