यहां सड़क हादसे में 2 की मौत

ख़बर शेयर करें -

राज्य में सड़क हादसे को लेकर आए दिन खबरें सामने आती रहती है शायद कोई ऐसे ही दिन होगा जब सड़क हादसे को लेकर कोई खबर सामने ना आए इसी क्रम में एक बड़ी खबर चमोली के सामने आ रही है यहां परआज दोपहर चमोली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है.

यहाँ एक तेज रफ्तार वाहन बिरही-निजमुला मोटरमार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 09 लोग घायल हो गये हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लगातार धमकियां, देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की चेतावनी, अलर्ट


गाड़ी गांव पुल के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. वाहन में 11 लोग सवार थे. घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और 09 लोग घायल हो गए हैं. वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया है. घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक कार पर पलटा, दोनों वाहनों में लगी आग


जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के निजमुला घाटी में एक मैक्स वाहन पगना से बिरही की ओर जा रहा था. इस वाहन में कुल 11 लोग सवार थे. इस दौरान तेज रफ्तार वाहन अचानक गाड़ी गांव के नीचे पुल के पास अनियंत्रित होकर गदेरे में जा गिरा. दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन के परखच्चे उड़ गए. हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे. सभी वाहन सवारों को खाई से बाहर निकला गया. हादसे के घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन में नैनीताल डीएमः दो अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र


वाहन दुर्घटना में मृतकों के नाम
संजय नेगी पुत्र कलम सिंह 24वर्ष ग्राम ईरानी
विकेन्द्र राम पुत्र सबला राम 23वर्ष


घायलों के नाम
बालक सिंह
जसपाल सिंह
जगदीश सिंह
सोहन कुमार
मुकेश कुमार
मनवर सिंह
राहुल सिंह
मनोज सिंह
गोपी नेगी

Ad_RCHMCT