यहां गदेरे में गिरने से 2 युवकों की मौत

ख़बर शेयर करें -

राज्य के पौड़ी जिले से दुखद खबर सामने आई है। यहां पौड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम सभा डुंगरी में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। ये दोनों युवक अपने गांव तल्ली ढांढरी से पैडुलस्यूं पटटी के डुंगरी गांव के गदेरे में अपने दो अन्य दोस्तों के साथ घूमने गए थे।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने दोनों युवकों का रेस्क्यू कर गधेरे से बाहर निकाला। इसके साथ साथ एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना से मृतक युवाओं के स्वजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में चार साल में तेजी, जीएसडीपी डेढ़ गुना बढ़ी

जिला मुख्यालय पौड़ी से करीब 20 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम सभा डुंगरी में दो युवकों की बरसाती गधेरे में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक अपने दो दोस्तों के साथ गदेरे में घूमने गये थे। आसपास रिजार्ट व गांव के लोगों ने जब दो युवकों के शवों को गदेरे में देखा तो स्थानीय लोग वहां पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  होली के दिन हुआ खौफनाक हमला, ग्राम प्रधान के घर में लाठी-डंडों से मारपीट

युवकों द्वारा कोई हरकत नहीं करने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से युवकों को बाहर निकाला।


लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने निरीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बढ़ता पारा या बारिश की तैयारी? जानिए ताज़ा रिपोर्ट

कोतवाल पौड़ी विनोद गुसांई ने बताया कि घटना में तल्ली ढांढरी निवासी 31 साल के मोहित नेगी पुत्र महावीर नेगी तथा 32 साल के प्रमोद उर्फ पम्मी पुत्र स्व. रघुवीर सिंह नेगी की मौत हो गई। दोनों का पीएम किया जा रहा है।


वहीं घटना की सूचना मिलते ही विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया।

Ad_RCHMCT