हल्द्वानी में सीएम कार्यक्रम स्थल के पास कार में युवक की रहस्यमयी मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में उस समय सनसनी फैल गई जब मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के समीप एक कार से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ। मामला सुशीला तिवारी अस्पताल के पास का है, जहां खड़ी एक कार में 32 वर्षीय व्यक्ति मृत अवस्था में मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल के निकट एक कार काफी देर से खड़ी थी। आसपास के लोगों को जब वाहन के भीतर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में दिखाई दिया तो उन्होंने पास जाकर देखा, लेकिन उसमें कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिता को दी श्रद्धांजलि, मोथरोवाला स्थित आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार और कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार का दरवाजा खुलवाकर जांच की गई तो युवक मृत पाया गया। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुंट साहिब रोपवे का उल्लेख करने पर जताया आभार

मृतक की पहचान 32 वर्षीय अरुण बिष्ट के रूप में हुई है, जो बरेली रोड स्थित घूंघट बैंकेट हॉल का संचालन करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइंस सिटी बनेगी देश में विज्ञान व नवाचार का बड़ा केंद्र: 'यूकॉस्ट' में स्टार्टअप सेंटर के लिए जमीन की घोषणा; सीएम धामी ने जारी की 'विज्ञान वाणी'

सीओ अमित कुमार ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घटना के बाद से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

Ad_RCHMCT