रामनगर
नितेश जोशी
आज रामनगर क्षेत्र के 200 पर्यावरण मित्रों को जो कि नगरपालिका रामनगर एवम रामदत्त जोशी चिकित्सालय रामनगर में कार्यरत हैं को शिक्षक समुदाय द्वारा जनसहयोग से सेफ्टी किट प्रदान की गयी। नगरपालिका परिसर में देते वक्त कर्मचारी शिक्षक संगठन के मण्डलीय अध्यक्ष नवेंदु मठपाल,चेयरमेन हाजी मोहम्मद अकरम अधिशाषी अधिकारी श्री त्रिपाठी पर्यावरण मित्र यूनियन के अध्यक्ष हरिलाल समेत अनेक सम्मानित वार्ड मेम्बर्स,प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में राजस्व उपनिरीक्षक ताराचंद घिल्डियाल एवम भारत स्काउट गाइड के सम्मानित पदाधिकारीगण जीतपाल कठैत,महेंद्र सैनी,बी एस बंगारी,सुभाष गोला एवम हस्पताल में दिए जाते वक्त अधीक्षक डॉ बी डी जोशी ,डा प्रशांत कौशिक,डा अर्चना कौशिक एवम् पर्यावरण मित्रों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। किट में सेनेटाइजर, साबुन के 5 पीस,तौलिया,2 जोड़ी दस्ताने,मास्क रखा गया। इस अभियान में सहयोग के रूप में टीम मनमोहन अग्रवाल से सम्बद्ध महिला एकता मंच द्वारा 200 मास्क ,अनुराधा कनफ़ीक्शनरी के श्री सुमित शर्मा जी द्वारा 400 पीस साबुन ,श्री कपिल शर्मा जी व्यापारी द्वारा 400 पीस साबुन ,100 सेनेटाइजर कान्हा जी डिस्ट्रीब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड,100 जोड़े दस्ताने मित्तल सर्जिकेयरएन्ड मेडिकेयर,300 जोड़े दस्ताने आशुतोष गोयल जी सिद्धबली इंटरप्राइजेज रामनगर ,2500 रुपए रावत स्वीट्स लखनपुर,5000 रुपये श्री मथुरादत्त मठपाल जी पम्पापुर ,10000 रुपये भारत स्काउट गाइड उत्तराखण्ड शाखा रामनगर द्वारा दिया गया।
![](https://corbetthalchal.in/wp-content/uploads/2024/01/Ad-GirijaParamedical.jpeg)
![](https://corbetthalchal.in/wp-content/uploads/2023/06/Ad-RenaissanceCollege-4.jpeg)
![](https://corbetthalchal.in/wp-content/uploads/2023/06/Ad-TulsiPustakBhandar.jpeg)