उत्तराखंड में फिर टूटा कहर: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत चार की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को राज्य में एक और भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई। राजधानी देहरादून के कालसी क्षेत्र में कुवाणु–मीनस मोटर मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में बस चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: लालकुआं पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

हादसा आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को हुआ। बस हिमाचल प्रदेश से पांवटा साहिब की ओर जा रही थी और इसमें करीब 30 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना सबसे पहले बस के परिचालक ने पुलिस को दी।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बस नंबर HP-66A-2588 किसी दूसरे वाहन को पास देने के दौरान सड़क से ज्यादा बाहर चली गई, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस गहरी खाई में गिर गई। हादसा हरिपुर–क्वानू–मीनस मार्ग पर हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: भूसे के अनावश्यक भंडारण और राज्य से बाहर परिवहन पर अगले 15 दिनों के लिए रोक, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश

सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। SDRF की टीमें डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी से रवाना की गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

हादसे में जिन चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

यह भी पढ़ें 👉  ​'50 वर्षों में नहीं देखा ऐसा चमत्कारिक मेला'— रिकॉर्ड भीड़ के बाद भी सुव्यवस्थित संपन्न हुआ कैंची धाम स्थापना दिवस

यास्मीन बेगम (46 वर्ष), पत्नी नेक मोहम्मद, निवासी क्यारला नेरवा, हिमाचल प्रदेश

रिचा (30 वर्ष), पत्नी बिरेंद्र, निवासी विजमल नेरवा, हिमाचल प्रदेश

धन बहादुर, निवासी क्यारला नेरवा, हिमाचल प्रदेश

दिनेश कुमार (54 वर्ष), पुत्र मोहन सिंह, निवासी चोपाल, शिमला — बस चालक

प्रशासन द्वारा हादसे की जांच की जा रही है, वहीं मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। क्षेत्र में शोक की लहर है।

Ad_RCHMCT