उत्तराखंड में सनसनीखेज हत्या: पीछा करने वाले युवक ने युवती का रेता गला

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में खौफनाक हत्याकांड आया है। भरे बाजार युवती को गला काट दिया गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  राजधानी देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, युवती घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने बातचीत के बहाने उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने चापड़ से वार किया, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ी। उसे तुरंत दून अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विरोध में मच्छी बाजार क्षेत्र की अधिकांश दुकानें बंद रहीं और स्थानीय लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पुलिस ने आरोपी की पहचान 27 वर्षीय आकाश कुमार के रूप में की है। आरोपी खुड़बुड़ा मोहल्ला, कोतवाली नगर का निवासी है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से युवती गुंजन का पीछा कर रहा था और उसे धमकियां दे रहा था।

पुलिस के अनुसार, गुंजन और आकाश कुमार के बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन आकाश की शादी के बाद गुंजन ने उससे दूरी बना ली थी। इसके बावजूद आरोपी उसका लगातार पीछा करता रहा। दो दिन पहले उसने युवती को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी, लेकिन कथित तौर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Ad_RCHMCT