यहां एकाएक चीला शक्ति नहर में कूद गया युवक, तलाश शुरू

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में कुंनाऊ पुल के पास एक युवक चीला शक्ति नहर में एक युवक कूद गया। इससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसडीआरएफ और पुलिस संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम बदलेगा, अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

एसडीआरएफ के प्रभारी कविंद्र सजवान ने बताया कि शनिवार की सुबह एक व्यक्ति की साइकिल, मोबाइल और पर्स नहर के किनारे मिला है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति का नाम अनिल कुमार 40 वर्ष निवासी गुमानी वाला ऋषिकेश बताया गया है, जो कि वेल्डिंग का कार्य करता था। इस व्यक्ति की नहर में डूबने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर टूटा कहर: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत चार की मौत

मौके पर चीला चौकी, थाना लक्ष्मण झूला और उसके परिजन मौजूद हैं। टीम ने उसकी खोज के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Ad_RCHMCT