राज्य में शराब पीने वालों की तादाद दिन में बढ़ती जा रही है और इस राखी बाजार से ना जाने कितने लोग नशे की हालत में अपने परिवार के लोगों की जान लेने से चूकते नहीं है एक ऐसा ही मामला रुड़की का सामने आ रहा है यहां शराब की लत के शिकार युवक ने गंडासे से वार कर बुजुर्ग दादी की बेरहमी से हत्या कर दी।
बुजुर्ग महिला का कसूर बस ये था कि वो पोते को नशे की लत से आजाद कराना चाहती थी, इसलिए उसने पोते को शराब के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था। बहरहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल गंडासा भी बरामद कर लिया है।
घटना 24 अगस्त की है। तांशीपुर गांव में 80 साल की लीलावती की हत्या कर दी गई थी। मृतक की बेटी कमलेश ने हत्या का केस दर्ज कराया था। शक के आधार पर शनिवार को पुलिस ने नारसन तिराहे के पास से मृतका के पोते रिंकी को गिरफ्तार किया था। पहले तो रिंकी हत्या की बात से इनकार करता रहा, लेकिन सख्ती बढ़ने पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आगे पढ़िए
रिंकी ने बताया कि शराब के लिए पैसे नहीं देने पर उसने गंडासे से दादी की हत्या कर दी थी। आरोपी के पिता सिंचाई विभाग में नौकरी करते हैं। उसने बताया कि उसकी बुआ की शादी बिझौली गांव में हुई थी। करीब 10 वर्ष पहले उसके फूफा का देहांत हो गया था। इसके बाद बुआ ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी और तांशीपुर में आकर दादी के साथ रहने लगी थी।
आरोपी युवक के दादा भी सिंचाई विभाग में नौकरी करते थे, जिससे दादी को 12 हजार रुपये पेंशन मिल रही थी। वो अपनी दादी से हर महीने 8-10 हजार रुपये ले लिया करता था, लेकिन शराब की लत के कारण उसकी बुआ दादी को पैसे देने से इनकार करती थी। दादी ने भी पैसे देने से इनकार करना शुरू कर दिया।
घटना वाले दिन आरोपी दादी से शराब के लिए पैसे मांग रहा था, लेकिन दादी ने इनकार कर दिया। इस पर उसने गुस्से में आकर दादी की हत्या कर दी। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है, मामले की जांच जारी है।




