ब्रेकिंग:-ओवरलोड वाहनों पर की गई पुलिस द्वारा कार्यवाही, 8 वाहन सीज कर 22 वाहनों के किए नकद चालान।

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भव्य स्वागत! विधायक सुमित हृदयेश को मिला जनता का प्यार और सम्मान

इसके तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के निर्देशन में सोमवार को थाना गदरपुर पुलिस द्वारा 8 वाहनों को ओवरलोड में सीज किया गया

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता: मुठभेड़ में तोड़ा अवैध हथियारों का नेटवर्क

तथा मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले दो वाहनों के कोर्ट चालान तथा 22 वाहनों के नगद चालान कर कुल ₹11000 वसूल किए गए।

अन्य वाहनो का वजन कराने पर कुल 27 वाहन अंडरलोड पाए गए। सभी वाहन चालकों को अंडर लोड वाहन चलाने की हिदायत दी गई। भविष्य में भी ओवरलोड के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।

Ad_RCHMCT