ब्रेकिंग:-यहां अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

कई बार अज्ञात लोगों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच जाता है इसी क्रम में बड़ी खबर लाटा पिलवा क्षेत्र से सामने आ रही है यहां पर सुबह 10 बजे अज्ञात व्यक्ति का सड़क के नीचे शव मिलने से हड़कंप मच गया बता दें कि अज्ञात व्यक्ति का शव हाल ही में बने हुए पुस्ते के पास पड़ा हुआ मिला जिसके बाद राजस्व पुलिस को इसकी जानकारी दी गई मौके पर पहुंचकर राजस्व पुलिस की टीम ने शव को वहां से बाहर निकाल कर अपने कब्जे में लेकर उसके तफ्तीश शुरू कर दी है

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी


वहीं बालगंगा तहसीलदार नेगी जी ने बताया है कि उक्त शव के बारे में किसी को भी कोई जानकारी अभी तक नही मिल पाई है, ऐसे में काफी जानकारी के बावजूद भी कोई जानकारी ना मिलने के बाद उक्त शव को नई टिहरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना


जहाँ 72 घण्टे इंतजार के बाद शव का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
वहीं उन्होंने यह भी बताया है कि शव की स्थिति और परिस्थिति को देखकर मामला संदिग्ध लग रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'


अब ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि उक्त अज्ञात व्यक्ति कौन है।आखिर वह यहाँ पर कैसे पहुँचा।यह अज्ञात शव किस व्यक्ति का है, क्या कुछ घटना का कारण रहा होगा।
हालांकि यह सब बातें अब सही जांच के बाद ही और शव के पहचान के बाद ही इस मामले से पर्दा उठ सकेगा

Ad_RCHMCT