काम के नाम पर खुलवाया बैंक खाता, ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर बदल करखाते से लाखों का हो गया लेन-देन

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। काम के नाम पर जालसाजों ने एक युवक से बैंक खाता खुलवा लिया। ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर बदल कर इस खाते से लाखों का लेन-देन कर लिया गया। इसका पता चलने पर युवक के पैरोंतले जमीन खिसक गई। इस पीड़ित पुलिस की शरण में पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक ने लिए 16 महत्वपूर्ण फैसले

पुलिस को सौंपी तहरीर में लालपुर नायक निवासी राहुल चौधरी ने कहा है कि ऑनलाइन काम की तलाश के दौरान वह दूरभाष पर एक व्यक्ति के संपर्क में आया। कहा कि उनकी कंपनी पैकिंग का काम करती है। इसके लिए उसे एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाना पड़ेगा। बकायदा उसे सत्यापन के लिए किट भी भेजी गई।

यह भी पढ़ें 👉    सीएम धामी ने दिखाई नई दिशाः ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम शुरू

इस बीच उसे बैंक से कॉल आई तो पता चला कि उसके बैंक खाते से एक माह की अवधि में करीब 20 लाख का लेन-देन हो चुका है। यह सुनकर युवक के पैरोंतले जमीन ‌खिसक गई। इस पर वह तत्काल पुलिस की शरण में पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT