कार में नहीं लगा था हैंड ब्रेक, ढ़लान से लुढ़कर पहुंच गई गहरी खाई में, मां-बेटी की मौत

ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। यहां खाकरा में सड़क किनारे खड़ी कार खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने गहरी खाई से शव निकाले। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक आज 27 जून को जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि खाकरा में एक कार लगभग 300 मीटर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। यह सूचना मिलते ही पोस्ट रतूड़ा से एसडीआरएफ टीम एएसआई शेखर चंद्र जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि वाहन आल्टो के 10 यूके 13 6341 में तीन लोग सवार थे जो देहरादून की तरफ आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

खाकरा में वाहन चालक महेंद्र सिंह रावत लघुशंका हेतु बाहर निकला व हैंड ब्रेक लगाना भूल गया। हैंड ब्रेक न लगे होने व ढाल पर गाड़ी खड़े होने की वजह से वाहन अनियन्त्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में सवार दोनों महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय बचाव दल के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए गहरी खाई से दोनों महिलाओं के शवों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

मृतक महिलाओं में लक्ष्मी देवी, उम्र-45 वर्ष, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग बेटी व कमला देवी उम्र-60 वर्ष, नारायणकोटि, रुद्रप्रयाग शामिल हैं। दोनों महिलाएं मां-बेटी थी। रेस्क्यू टीम में एएसआई शेखर चंद्र जोशी, हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह, आरक्षी सुभाष चंद्र, आरक्षी कैलाश परगई, उपनल चालक विमल रावत शामिल थे।

Ad_RCHMCT