हल्द्वानी पुलिस का बड़ा एक्शन: 27 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने की मुहिम के तहत हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 27 लाख रुपये की स्मैक बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में काठगोदाम थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान वन विभाग के जू डम्पिंग जोन, बागजाला के पास दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 91.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर चोरी का खेल खत्म: हल्द्वानी पुलिस ने किया तेजी से पर्दाफाश

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आनन्द सिंह रावत और रोहित थापा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आनन्द सिंह रावत के कब्जे से 68.35 ग्राम और रोहित थापा के पास से 22.75 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में नई जिम्मेदारियां तय, किसे मिला कौन सा विभाग  

इस संबंध में थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 37/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी आनन्द सिंह रावत के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे स्मैक को उधम सिंह नगर के सितारगंज निवासी एक सप्लायर से खरीदकर हल्द्वानी में बेचते थे। पुलिस अब इस सप्लायर की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: एक की जान गई, दो घायल

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला (एसओजी) और कांस्टेबल भानू प्रताप (एसओजी) शामिल रहे। एसएसपी नैनीताल ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 2,000 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

Ad_RCHMCT