बिग ब्रेकिंग-दिनदहाड़े “बीच शहर” सनसनीखेज़ महिला हत्या प्रकरण का पुलिस ने किया खुलासा,हत्यारे देवर को दबोचा,इस वजह से हुई हत्या

ख़बर शेयर करें -

दिनदहाड़े “बीच शहर” सनसनीखेज़ महिला हत्या प्रकरण का किया 48 घंटे के भीतर खुलासा

एसपी क्राइम, एसपी सिटी, सीओ सिटी, सीओ ज्वालापुर के साथ प्रेस वार्ता में किया खुलासा

हरिद्वार-दो दिन पूर्व एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी थी, वहीं महिला का बेटा जब घर आया था तो महिला का शव पलंग पर पड़ा था।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी बिलिंग का बड़ा खेल: ट्रक में भरकर भेजी जा रही थीं एनसीईआरटी की किताबें, छापे में खुलासा

मुख्य हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र स्थित बंद घर में मिले महिला के शव प्रकरण में दर्ज हत्या के मुकदमें का खुलासा करते हुए हरिद्वार पुलिस ने 48 𝒉𝒐𝒖𝒓𝒔 के भीतर हत्या की वजह सामने लाते हुए हत्यारे देवर को दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊंः अधूरी इमारत के अंदर मिला नेपाली मजदूर का कंकाल

गिरफ्त में आए युवक के अपने भाभी सहित एक अन्य महिला से भी गहरे ताल्लुक़ात होने के चलते लगातार हो रहे झगड़ों से निजात पाने के लिए युवक रामकरण निवासी शिवनगर रानी गली हरिद्वार ने हत्या का रास्ता चुना और चुन्नी से गला घोंट अपनी भाभी की हत्या कर पूरे शहर में सनसनी फैला दी।

यह भी पढ़ें 👉   दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, बैंक के हेड कैशियर की मौत

घटना के तुरंत बाद मौके पर जाकर कप्तान ने मौके से ही कहा था हम जल्दी ही इस केस का खुलासा करेंगे और अपनी टीम को जल्द खुलासे के लिए दिए अल्टीमेटम पर खरा उतरते हुए पुलिस टीम ने महज 48 घंटे के भीतर घटना का सफल खुलासा किया।

Uttarakhand Police,UKPoliceStrikeOnCrime
MurderCase,drugsfreedevbhumi2025
caughtredhanded

Ad_RCHMCT