केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री सांसद अजय भट्ट ने किया दो पेयजल योजनाओं का शिलान्यास

ख़बर शेयर करें -

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज हल्द्वानी के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में दो पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया जल जीवन मिशन के अंतर्गत बन रही इन योजनाओं से हजारों परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

रविवार को केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट करायल चतुर सिंह गांव पहुंचे जहां उन्होंने करायल चतुर सिंह पेयजल योजना का शिलान्यास किया लगभग 3500 की आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन के अंतर्गत 497.96 लाख की लागत से इस पेयजल योजना का शिलान्यास किया श्री भट्ट ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 300 के एल का ओवरहेड टैंक और नलकूप निर्माण सहित पाइपलाइन बिछाए जाने का काम होगा जिससे आसपास में पेयजल किला दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

इसके बाद श्री भट्ट कालाढूंगी विधानसभा के हल्दु पोखरा नायक गांव पहुंचे जहां 487.89 लाख की लागत से हल्दु पोखरा नायक पेयजल योजना का शिलान्यास किया नलकूप निर्माण और वाटर ओवरहेड टैंक सहित पाइपलाइन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान श्री भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल से जल के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। लिहाजा हजारों करोड रुपए के काम उनके संसदीय क्षेत्र में किया जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

इस दौरान श्री भट्ट ने करायल चतुर सिंह पेयजल योजना के लिए भूमि दान देने वाले पवन सिंह और हल्दु पोखरा नायक में पेयजल योजना के लिए भूमि दान देने वाले मानसिंह दरमवाल को साधुवाद देते हुए उनको सम्मानित भी किया। इस दौरान कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत मंडल अध्यक्ष राजेंद्र नेगी, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, आनंद दरमवाल, व गौलापार मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल सहित कई पदाधिकारी वह स्थानी लोग मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT