बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) नहर में कूदा युवक, SDRF ने बरामद किया शव, video

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal जनपद देहरादून में विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत शक्ति नहर से SDRF द्वारा एक युवक का शव किया गया बरामद

दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को SDRF को थाना विकासनगर से सूचना प्राप्त हुई कि भीमवाला पुल, शक्ति नहर में एक व्यक्ति द्वारा छलांग लगा दी गई है। सूचना प्राप्त होते ही अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा शक्तिनहर में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा एक युवक का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान अभिषेक कुमार (उम्र 24 वर्ष, पुत्र संजय कुमार, निवासी भीमवाला, विकासनगर) के रूप में हुई जिसके शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT