उत्तराखंड में मौसम बदलेगा, अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। राज्य में अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने राज्य में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिसके चलते 1, 2 और 3 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस दौरान कुछ क्षेत्रों में गर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का भी असर रह सकता है। खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है और यात्रा कठिन हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ​'50 वर्षों में नहीं देखा ऐसा चमत्कारिक मेला'— रिकॉर्ड भीड़ के बाद भी सुव्यवस्थित संपन्न हुआ कैंची धाम स्थापना दिवस

मौसम विभाग ने लोगों से सुरक्षित रहने और आवश्यक होने पर यात्रा टालने की सलाह दी है। साथ ही इस अवधि में ठंड अधिक बढ़ने की संभावना जताई गई है।

Ad_RCHMCT