उत्तराखंड में मौसम का बड़ा बदलाव! बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग ने 9 फरवरी तक अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, चंपावत और पौड़ी के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा रहने की संभावना है, जबकि पहाड़ी जिलों में ठंड और आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके बाद तीन दिन बारिश और बर्फबारी का भी अंदेशा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्नातक स्तरीय परीक्षा की नई तिथि घोषित, अभ्यर्थियों को मिली राहत

IMD ने मैदानी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार सुबह के समय दृश्यता 50 से 200 मीटर तक घट सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। कोहरा सबसे ज्यादा सुबह और रात के समय प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर चोरी का खेल खत्म: हल्द्वानी पुलिस ने किया तेजी से पर्दाफाश

उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। फिलहाल इन इलाकों में भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 1–2 दिन में मौसम बदल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की जनसभा में रक्षा मंत्री का आगाज, देखें सीधा प्रसारण

मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी और बादल छाए रहेंगे। पहाड़ों में तापमान में गिरावट और फिसलन बढ़ सकती है, इसलिए यात्रियों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Ad_RCHMCT