उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा 55,000/- रूपये के ईनामी अभियुक्त किये गिरफ्तार
थाना किच्छा पर वादी सूरज शर्मा पुत्र नत्थू शर्मा निवासी वार्ड नं0 6 जगतपुरा रूद्रपुर द्वारा तहरीर दी गयी कि उसकी पुत्री जिसका विवाह मात्र 01 वर्ष पूर्व राजकुमार पुत्र भोलेनाथ निवासी वार्ड नं0 15 विकास कालोनी किच्छा के साथ हुई थी परन्तु वादी की पुत्री के ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार उसे प्रताडित किया जाता रहा
और दिनांक 15/08/22 को अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर वादी की पुत्री का तकिये से मुँह दबाकर हत्या कर दी गयी और हत्या को आत्यहत्या दर्शाने के लिए शव को रस्सी से लटका दिया
वादी की तहरीर पर थाना किच्छा पर पंजीकृत मु0 FIR NO 336/22 धारा 304बी / 302/34 भादवि0 की विवेचना क्षेत्राधिकारी सितारगंज द्वारा सम्पादित की गयी उक्त मुकदमे से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था
शेष 03 अभियुक्त 01 हेमन्त राजा 02 अमित शर्मा 03 – रोहित शर्मा लगातार 05 माह से फरार चल रहे थे जिन पर 55,000/- रूपये का इनाम घोषित किया गया था।
ये अभियुक्तगण अलग-अलग राज्यों में छिपकर गिर0 से बच रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निकट पर्यवेक्षण में वांछितो / ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर प्रभारी निरीक्षक किच्छा द्वारा व0उ0नि0 सुनील सुतैडी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा अभियान के अन्तर्गत कुशल सुरागरसी पतारसी कर एवं सी0सी0टी0वी0 फुटेज चैक कर एवं प्रोफेशनल पुलिस का उदाहरण पेश करते हुए 20,000-20,000 रुपये के ईनामी अभियुक्त 1. हेमन्त राजा पुत्र भोलेनाथ नि0 वार्ड नं0 15 विकास कालोनी किच्छा, अभियुक्त 2. रोहित शर्मा पुत्र भोलेनाथ नि० वार्ड नं0 15 विकास कालोनी थाना किच्छा तथा 15,000 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त 3. अमित शर्मा पुत्र भोलेनाथ नि० वार्ड नं0 15 विकास कालोनी थाना किच्छा को दिनांक 19.12.2022 को दिल्ली से गिर0 किया गया।
अभियुक्त- 1. हेमन्त राजा पुत्र भोलेनाथ नि0 वार्ड नं0 15 विकास कालोनी किच्छा (20,000 रुपये के ईनामी) ।
2. रोहित शर्मा पुत्र भोलेनाथ नि0 वार्ड नं0 15 विकास कालोनी थाना किच्छा (20,000 रुपये के ईनामी)।
3. अमित शर्मा पुत्र भोलेनाथ नि0 वार्ड नं0 15 विकास कालोनी थाना किच्छा ( 15,000 हजार रुपये के ईनामी)।


