दो शादियों के बीच फंसी जिंदगी, पहली पत्नी की कर दी हत्या

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि महिला की हत्या उसके ही पति ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना देहरादून जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला जंगलों की है, जहां 11 मार्च को एक कट्टे में बंद महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ था। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमें गठित कीं और करीब 2500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही आसपास की झुग्गी-बस्तियों में भी व्यापक जांच अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी; परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूत को किया नमन

जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिला। पता चला कि एक निर्माणाधीन मकान में काम करने वाला मजदूर, जो अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता था, उसकी पत्नी होली के बाद से लापता है। जब ठेकेदार से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मजदूर रंजीत शर्मा की दो पत्नियां हैं। उसकी पहली पत्नी रूपा हाल ही में उसके पास आई थी, जबकि उसने दूसरी शादी भी कर रखी थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

आरोपी ने 8 मार्च को ठेकेदार से बाइक और कुछ पैसे लेकर यह झूठ कहा कि वह अपनी पत्नी को बिहार भेज रहा है। लेकिन सच्चाई कुछ और ही थी। पुलिस पूछताछ में उसने कबूल किया कि 5 मार्च की रात उसने गुस्से में आकर अपनी पहली पत्नी रूपा का गला घोंट दिया था। वजह यह थी कि रूपा उस पर दूसरी पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी, जिससे दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

हत्या के बाद आरोपी ने शव को कई दिनों तक कमरे में छिपाकर रखा और बाद में उसे जंगल में फेंक दिया। इसके बाद उसने अपनी दूसरी पत्नी को देहरादून बुला लिया और सामान्य जीवन जीने की कोशिश करने लगा। हालांकि पुलिस की गहन जांच और लगातार प्रयासों के चलते आरोपी को आखिरकार पकड़ लिया गया, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

Ad_RCHMCT