बड़़ी खबर-उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी! 11 जिलों में जलभराव और बाढ़ का खतरा, जिलाधिकारियों को निर्देश

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal देहरादून

महोदय,

उत्तराखण्ड राज्य के जनपद अल्मोड़ा, चमोली, देहरादून, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी एवं चम्पावत में कम से मध्यम स्तर की बाढ़ का खतरे के पूर्वानुमान के दृष्टिगत सावधानी बरतने के संबंध में।

उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, हाईड्रोमेट डिवीजन नई दिल्ली के द्वारा दिनांक 05.08.2025 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घण्टों में उत्तराखण्ड राज्य के जनपद अल्मोड़ा, चमोली, देहरादून, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी एवं चम्पावत के कतिपय स्थानों में भारी वर्षा के कारण जल भराव की स्थिति उत्पन्न होने/बाढ़ का खतरे का पूर्वानुमान होने की संभावना व्यक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि कृपया अपने जनपदों में निम्न सावधानियाँ सुनिश्चित करने का कष्ट करें:-

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भव्य स्वागत! विधायक सुमित हृदयेश को मिला जनता का प्यार और सम्मान

1. प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।

2. किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें।

3. आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे। 4. NH. PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

5. समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्रों में बने रहेंगे। 6. समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सैट आदि सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों में ओलावृष्टि और मैदानी इलाकों में तूफानी हवाएं, मौसम विभाग का अलर्ट

7. उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल / फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

8. अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।

9. उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जायें। 10. विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें।

11. असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति न दी जाये।

यह भी पढ़ें 👉   दिल दहला देने वाला हादसा: कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो की मौत

12. सम्बन्धित जनपदों के जिला सूचना अधिकारी उक्त चेतावनी/सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे व आम जनमानस को सूचित किया जाये कि वह इस अवधि में अनावश्यक घर से बाहर न निकले।

13. भू-स्खलन के लिए संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही उपकरणों की उचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

14. समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC/ राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 0135-2710334, टोल फ्री नं0 1070, 9058441404 एवं 8218867005 पर तत्काल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। संलग्नक-यथोपरि।

Ad_RCHMCT