बारिश बनी मुसीबत: 10 अगस्त तक थमने के नहीं हैं आसार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम की मार थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही भारी बारिश ने प्रदेशभर में हालात बिगाड़ दिए हैं। मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में बारिश का दौर और तेज हो सकता है। विभाग ने मंगलवार को राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और टिहरी जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक रोहित थपलियाल के अनुसार, 10 अगस्त तक पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। खासतौर पर पर्वतीय इलाकों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की भी आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

वहीं भारी बारिश को देखते हुए नैनीताल, उधमसिंहनगर, उत्तरकाशी जिलों मे बुधवार को अवकाश भी धोषित किया गया है, जिसका आदेश भी जारी किया गया है।

Ad_RCHMCT