हल्द्वानी में मासूम की हत्या से हड़कंप, खेत के पास मिला शव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से सनसनीखेज घटना सामने आई है। गौलापार क्षेत्र में मंगलवार सुबह खेतों के पास एक प्लास्टिक के कट्टे में 10 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि मृतक बच्चा गौलापार में बटाई पर खेती करने वाले एक मजदूर का पुत्र था, जो सोमवार दोपहर 12 बजे से लापता था। परिजन उसे आसपास ढूंढते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें 👉  'मिनी इंडिया' ऊधम सिंह नगर है प्रदेश की औद्योगिक राजधानी, किच्छा एम्स से बदलेगी स्वास्थ्य की तस्वीर: सीएम धामी

मंगलवार सुबह खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को जब एक कट्टे से तेज दुर्गंध आई, तो उन्होंने शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर तुरंत काठगोदाम थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। घटनास्थल को घेर कर साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'संविधान हत्या दिवस': 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय; सीएम धामी ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, बच्चे की गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोग गुस्से में हैं। क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की दबिश: जिला बदर होकर भी रामनगर में मचा रहा था आतंक, स्कोर्पियो लूटकांड का मास्टरमाइंड चढ़ा हत्थे!

फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, और जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है।

Ad_RCHMCT