बड़ी खबर-उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया इस रिक्त पदों पर परीक्षा का अन्तिम परीक्षा परिणाम

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal  uttarakhand- अंतिम परीक्षा परिणामः-

होम्योपैथिक चिकित्सा सेवायें, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत चिकित्साधिकारी (होम्योपैथिक) के रिक्त 24 पदों (बैकलॉग सहित) का अन्तिम परीक्षा परिणाम

एतद्वारा सूचित किया जाता है कि उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा विज्ञापन संख्या-उ०चि० से०च० बो०/ परी० (होम्यो० चि०अधि०)/05/2021-22/539, दिनांक 09 जून 2022 के माध्यम से होम्योपैथिक चिकित्सा सेवायें, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत चिकित्साधिकारी (होम्योपैथिक) के रिक्त 24 पदों (बैकलॉग सहित) पर चयन हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया, जिसके क्रम में दिनांक 08 जुलाई 2025 (मंगलवार) से 19 जुलाई 2025 (शनिवार) तक अर्ह अभ्यर्थियों की साक्षात्कार परीक्षा कार्यालय उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड में आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉   रामनगरः निकाह का झांसा देकर युवती से किया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर साक्षात्कार परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त किये गये कुल अंको, जिसमें मौखिक परीक्षा (Viva) तथा बी०एच०एम०एस० परीक्षा, एम०डी० होम्योपैथिक तथा अनुभव के आधार पर प्राप्त अंक सम्मिलित है, के आधार पर रिक्तियों की संख्या के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की श्रेष्ठता सूची (Merit List) श्रेणी/उप श्रेणीवार तैयार की गई है। श्रेष्ठता सूची में ऊर्ध्व एवं क्षैतिज आरक्षणों को लागू करते हुए अन्तिम परीक्षा परिणाम पत्र संख्या उ०चि० से०च० बो०/ परी० (होम्यो० चि०अधि०)/05/2021-22/814, दिनांक 21 नवम्बर 2025 द्वारा बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट www.ukmssb.org के माध्यम से प्रसारित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ
Ad_RCHMCT