दुःखद- कालाढूंगी में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कालाढूंगी-काशीपुर मार्ग में बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों से बरसी मुसीबत: बदरीनाथ मार्ग पर गिरी चट्टानें, यातायात ठप

जानकारी के अनुसार खड़कपुर देवपुरा काशीपुर निवासी 24 वर्षीय अंकित सागर पुत्र मुकेश कुमार अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर कालाढूंगी से काशीपुर की तरफ जा रहा था। तभी कालाढूंगी के पास ही अज्ञात वाहन ने वाहन में जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में अंकित की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ठंड की वापसी: ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज बारिश

Ad_RCHMCT