रामनगर-कोसी नदी में रिवर ट्रेनिंग कराए जाने के लिए भाजपा नेता गणेश रावत ने वन मंत्री सुबोध उनियाल को दिया पत्र।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-कोसी नदी में रिवर ट्रेनिंग कराए जाने के लिए भाजपा नेता गणेश रावत ने वन मंत्री सुबोध उनियाल को दिया पत्र।।

रामनगर-भाजपा युवा नेता और विधायक प्रतिनिधि गणेश रावत ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से कोसी नदी में रिवर ट्रेनिंग कराए जाने के लिए निर्देश देने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन में नैनीताल डीएमः दो अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

उन्होंने कहा कि कोसी बैराज की ऊपरी दिशा में नदी में भारी सिल्ट आने से नदी का तल ऊपर उठ गया है,जिससे आबादी क्षेत्र नदी का रूख बदलने से खतरे में आ सकता है।

लिहाजा नदी की धारा को बीचोंबीच रखने के लिए यहां रिवर ट्रेनिंग की जाए और नदी को खोदकर उसका मलबा उसके दोनों किनारों पर रखा जाए, ताकि कोसी बैराज तथा आसपास की कॉलोनियों की सुरक्षा हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हड़कंप: नैनीताल और उत्तरकाशी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

उन्होंने कोसी नदी में गर्जिया के पास झूला पुल क्षेत्र को एडवेंचर पार्क के रूप में विकसित कर युवाओं को रोजगार देने की मांग की और इस क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और साफ सफाई पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नकली दवाओं के सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार, STF ने 3 और दबोचे

गौरतलब है झूला पुल क्षेत्र में इन दिनों भारी भीड़ है। पहले यहां स्थानीय युवाओं द्वारा एडवेंचर गतिविधियां कराई जाती थी जो वन विभाग ने बंद करा दी थी।

Ad_RCHMCT