प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर वन प्रभाग रामनगर कुंदन कुमार एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर वन प्रभाग रामनगर पूनम कैंथोला के निर्देशन में अवैध खनन,अवैध शिकार तथा अवैध पातन के विरुद्ध चलाई जा रहे अभियान के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य फतेहपुर रेंज व एसओजी प्रभारी कैलाश चंद तिवारी के नेतृत्व में संयुक्त कार्यवाही।
रविवार क़ो मुखबिर खास की सूचना पर नैन सिंह के फर्नीचर मार्ट पर सागौन व तुन प्रकाष्ठ के लट्ठे एवम सागोन का चिरान पाया गया। नैन सिंह से चिरान संबंधित विभिन्न प्रकाष्ठो का प्रपत्र दिखाने को कहा गया जो वह नहीं दिखा पाया।
नैन सिंह के फर्नीचर मार्ट में एक कटर भी पाया गया।उक्त प्रकाष्ठ व कटर मशीन को मौके से जप्त कर फतेहपुर रेंज कार्यालय में सुरक्षित ले जाया जा रहा हैं।
टीम में जोगाराम उप वन क्षेत्राधिकारी , जीवन चंद जोशी कार्यालय प्रभारी, नेहरू लाल वन दरोगा, राजेंद्र सिंह जंतवाल वन दरोगा, प्रकाश चंद वन बीट अधिकारी, फहीमुद्दीन वन बीट अधिकारी, कु० सरिता (एसओजी) दिनेश चंद्र आर्य वन बीट अधिकारी, योगेश जलाल आउट सोर्स श्रमिक, मोहित नेगी आउट सोर्स श्रमिक, दीपचंद जोशी आउट सोर्स श्रमिक मौजूद रहे।


