उत्तराखंड:-(WEATHER ALERT) ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना का अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

UTTARAKHAND WEATHER,WEATHER ALERT

मौसम विभाग ने उत्तराखंड राज्य के लिए 26 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार 26 जनवरी को राज्य के जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा और भारी वर्षा के साथ बर्फबारी की बात कही है इस बीच गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है साथ ही 2500 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि 25 जनवरी को अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा बर्फबारी तथा गर्जन के साथ बरसात हो सकती है तथा 2500 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

मौसम विभाग का कहना है कि 26 जनवरी को राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए उत्तरकाशी. चमोली. पिथौरागढ़. देहरादून. टिहरी. रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा एवं बर्फबारी होने की संभावना है।

साथ ही राज्य के देहरादून.टिहरी. पौड़ी. नैनीताल. चंपावत .उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि एवं अकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना है मौसम विभाग का कहना है कि 24 एवं 26 जनवरी को भी राज्य के अधिकांश जनपदों में हल्की व मध्यम वर्षा और बर्फबारी हो सकती है तथा पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

मौसम विभाग ने 24 और 26 जनवरी को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों एवं मध्यम से भारी वर्षा को देखते हुए तथा भारी हिमपात के कारण 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर सड़कें बंद होने की संभावना भी जताई है मौसम विभाग का कहना है।

कि बर्फबारी वाले क्षेत्रों में बिजली. पेयजल पाइप लाइनों के भी प्रभावित होने की संभावना है इस बीच पर्वतीय क्षेत्रो विशेषकर उत्तरकाशी. चमोली. एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कई कई चट्टानें गिरने भूस्खलन के फल स्वरुप सड़क मार्ग भी अवरुद्ध हो सकता है तथा पर्वतीय क्षेत्र के कुछ स्थानों पर शीत दिवस की भी स्थिति बनी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

जिसके कारण बर्फ के जमने से यातायात भी अवरूद्ध हो सकता है वहीं मौसम विभाग ने उन दिनों देहरादून. टिहरी. पौड़ी. नैनीताल. चंपावत. उधमसिंह नगर. और हरिद्वार जनपदों में ओलावृष्टि आकाशीय बिजली गिरने के चलते. हानि होने के साथ वृक्षारोपण बागवानी फसलों में नुकसान होने की संभावना व्यक्त की है।

Ad_RCHMCT