BREAKING-शांतिपुरी में खनन के वर्चस्व को लेकर हुए हत्याकांड के 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-शांतिपुरी में खनन के वर्चस्व को लेकर हुए हत्याकांड के 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

शनिवार को प्रातः थाना पंतनगर क्षेत्रान्तर्गत शान्तिपुरी न03 मे गोविन्द सामन्त श्री ट्रेडर्स खनन पट्टा खेतों के पास खनन के वाहनों को रास्ते से हटाने को लेकर संदीप सिंह कार्की पुत्र जगत सिंह कार्की निवासी शान्तिपुरी न० 3 थाना पन्तनगर जनपद उधमसिंहनगर व पंकज जोशी व विपक्षी 1 दीपक सिंह मेहता पुत्र मोहन सिंह मेहता 2- मोहन सिंह मेहता पुत्र भीम सिंह मेहता निवासीगण शान्तिपुरी न0 3 थाना पन्तनगर के बीच विवाद हो गया था।

मोहन सिंह व दीपक सिंह द्वारा मौके पर ललित मेहता को हथियार पिस्टल के साथ बुलाया गया व मौके पर तीनों ने एक राय होकर ललित मेहता ने पिस्टल से संदीप कार्की की छाती में गोली मारकर हत्या कर दी व अभि0 गण मौके से फरार हो गये।

मृतक के भाई किशन सिंह कार्की पुत्र स्व० जगत सिंह कार्की निवासी शान्तिपुरी न0 3 थाना पन्तनगर जनपद उधमसिंहनगर की तहरीर पर तत्काल ही थाना हाजा पर FIR 110-91/2022 धारा 341/302/323/506/34 भादवि बनाम। दीपक सिंह मेहता पुत्र मोहनसिंह मेहता 2-मोहन सिंह मेहता पुत्र भीम सिंह मेहता 3- ललित सिंह मेहता पुत्र मोहन सिंह मेहता निवासीगण शान्तिपुरी नD 3 थाना पन्तनगर पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ ने नशे की कमर तोड़ी, 45 लाख की हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

अभिगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के आदेश के अनुपालन व पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एंव क्षेत्राधिकारी पन्तनगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पन्तनगर एवं SOG उधमसिंहनगर को अभिवगण की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया तथा उक्त घटना के अनावरण हेतु टीमें गठित की गयीं।

उक्त टीमो द्वारा संयुक्त प्रयास करते हुए घटनास्थल के आस पास के CCTV फुटेज एंव संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के उपरान्त सूचना संकलन करते हुए घटना के विभिन्न कारणी एवं विवादो पर कार्य करते हुए वांछित अभि0 की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश जारी रखते हुए रविवार को सूचना संकलन के आधार पर लालकुआ रोड मन्दिर मस्जिद के पास अभि0 मोहन सिंह मेहता पुत्र भीम सिंह मेहता को दिनांक 16.05.2022 को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राजनीति की साजिश: विपक्षी को फंसाने के लिए पूर्व जिपं सदस्य ने रच दी खुद की हत्या की कहानी

तथा अभि० ललित सिंह मेहता पुत्र मोहन सिंह मेहता का नगला वाई पास से आगे लालकुआ रोड पर गिरफ्तार किया गया तथा दीपक मेहता पुत्र मोहनसिंह मेहता को गिरफ्तार किया गया जिनसे विस्तृत पूछताछ की गयी।

अभि0 ललित मेहता की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद देशी पिस्टल 32 बोर व घटना में प्रयुक्त कार क्रेटा को बरामद किया गया है। अभिगण द्वारा विस्तृत पूछताछ की गई तो बताया गया कि, ” उनके और मृतक संदीप सिंह कार्की के मध्य खनन कार्यों को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। हमको शक था कि हमारी जे०सी०बी खनन अधिकारियों से संदीप कार्की व पंकज जोशी की शिकायत पर पकड़ी गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन से पहले नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 128 कबाड़ी, 158 मेडिकल स्टोर, 07 गन शॉप, 187 मोबाइल शॉप की चैकिंग कर 133 के किए चालान

जिस पर हमे ढाई लाख रु जुर्माना देना पड़ा था जिस कारण रंजिश और गहरी हो गयी थी। हमारी जे0सी0बी का डाईवर घटना के दिन नहीं आया था। हमने पंकज जोशी को उसकी जेसीबी से गाड़ी भरने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया तब बात बढ़ गयी जिससे हमारी बेईज्जती हो गयी।

तब हमने अपना ट्रक रास्ता रोकने के लिए खड़ा कर दिया। जिससे विवाद बढ़ गया संदीप कार्की बीच बचाव करने लगा तथा पंकज जोशी का पक्ष लेने लगा तब ललित मेहता ने संदीप कार्की को अपनी पिस्टल से गोली मार दी और मौके से क्रेटा गाड़ी से फरार हो गये।

अभियुक्तगण का नाम व पता
1- मोहन सिंह मेहता पुत्र भीम सिंह मेहता
2- ललित सिंह मेहता पुत्र मोहन सिंह मेहता
3- दीपक सिंह मेहता पुत्र मोहन सिंह मेहता निवासीगण शान्तिपुरी न० 3 थाना पन्तनगर

Ad_RCHMCT