BREAKING-25.60 ग्राम स्मैक के साथ 01 स्मैक तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-25.60 ग्राम स्मैक के साथ 01 स्मैक तस्कर नानकमत्ता पुलिस की गिरफ्त में।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस द्वारा चीकाघाट पुल से पहले कैलाश नदी की तरफ को जाने वाले रास्ते पर से अभियुक्त बलविंदर सिंह उर्फ पिंदर

पुत्र स्व0 प्रेम सिंह निवासी ग्राम सलमता थाना नानकमत्ता जनपद उधम सिंह नगर के कब्जे से 25.60 ग्राम स्मैक तथा स्मैक परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UK06AZ8615 के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

जिसके आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा Fir No. 117 / 22 धारा 8/21/60 Ndps act बनाम बलविंदर सिंह उर्फ पिंदर पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त बलविंदर सिंह उर्फ पिंदर से स्मैक के स्रोत के बारे में पूछने पर बताया कि स्मैक आज सवेरे ही बहेड़ी से सानू नाम के व्यक्ति से खरीद कर लाया हूं।जो मुझे रिलायंस पेट्रोल पंप से आगे नहर के पास मंडी को जाने वाले रास्ते पर मिला था।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

सानू से मैंने ₹2100 प्रति ग्राम के हिसाब से स्मैक खरीदी थी मै स्मैक की छोटी छोटी पुड़िया बनाकर ₹200 पुड़िया के हिसाब से सलमता व सिसईखेड़ा क्षेत्र में नशा करने वाले लोगों को बेचता हूंँ।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

मुझे 1 ग्राम में लगभग ₹800 का फायदा हो जाता है अभियुक्त बलविंदर सिंह उर्फ पिंदर द्वारा बरामदा स्मैक को सानू नामक व्यक्ति से खरीद कर लाना बताया जा रहा है। सानू नामक व्यक्ति की संलिप्तता के संबंध में जांच की जा रही है तथा अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है!

Ad_RCHMCT